अंजलि यादव,
लोकल न्यूज ऑफ इंडिया,
नई दिल्ली: आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं. ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 12 फरवरी का राशिफल.
12 फरवरी का राशिफल
मेष-एक बेहतर स्थिति है। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम की स्थिति निरंतर सुधार की ओर है। संतान की स्थिति निरंतर सुधार की ओर है। व्यवसाय आपका अच्छा चल रहा है। सब कुछ अच्छी स्थिति में दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ-आय में आशातीत सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। संतान की स्थिति सुधर चुकी है। भाग्य साथ दे रहा है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से आप निरंतर आगे जा रहे हैं। बस अभी पूंजी का निवेश न करें। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। समय साथ दे रहा है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यवसाय का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
कर्क-मन थोड़ा व्याकुल रहेगा। शारीरिक निस्तेजता के शिकार होंगे लेकिन पहले से बेहतर स्थिति है। संतान और प्रेम की स्थ्िाति क्रोध के कारण खराब होगी। व्यवसाय आपका सही चल रहा है। ज्ञानार्जन में लगे रहेंगे। बहुत कुछ सीखेंगे इन दिनों आप। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। एक अच्छी स्थिति दिख रही है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। हरी वस्तु का दान करें।
कन्या-व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल रही है। शत्रुओं पर भारी
पड़ेंगे। अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम का पूरा-पूरा साथ है। संतान आपकी आज्ञा का पालन कर रही है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
तुला-अच्छी स्थिति है। जोखिम से उबर चुके हैं। खुशहाल समय है। समय साथ दे रहा है। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में नयापन है। विद्यार्थियों के अच्छा समय है। व्यापार अच्छा चल रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापार का साथ है। हरी वस्तु का दान करें।
धनु-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। रंगीन बने रहेंगे। खुशहाल मन रहेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। हरा चारा किसी मवेशी को खिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। लोग डिस्टर्ब करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ-विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। कुछ लिखना-पढ़ना चाहते हैं तो अच्छा समय है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। व्यवसायिक स्थिति में सफलता मिल रही है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
Copyright @ 2019 All Right Reserved | Powred by eMag Technologies Pvt. Ltd.
Comments